शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: पुवायां। नगर के मोहल्ला आनंद वाटिका में चार दिन पहले दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मंगलवार को एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली बुलाया। इस दौरान हिंदू संगठन उत्तर प्रदेश 'अ' के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में दरोगा द्वारा माफी मांगने और कार्रवाई का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ। चार दिन पहले आनंद वाटिका में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट और गाली-गलौज हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। एक पक्ष की शालू पत्नी वरुण उर्फ राघव ने मनजीत गुप्ता, अशोक गुप्ता, प्रेम देवी, ज्योति गुप्...