शाहजहांपुर, अक्टूबर 12 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अशासकीय मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय शिक्षक संघ ने मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को निश्चित मानदेय देने समेत कई मांगें उठाई हैं। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि समान कार्य के लिए समान वेतन मिलना चाहिए। देशभर में संविदा, मानदेय और तदर्थ आधार पर कार्यरत शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की तर्ज पर मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी सरकार की ओर से निश्चित मानदेय दिया जाए, जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण सम्मानजनक ढंग से कर सकें। संघ ने मांग की कि मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के बच्चों को भी शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत परिषदीय स्कूलों की तरह निशुल्...