शाहजहांपुर, जुलाई 12 -- Shahjahnpur News: रोजा थाना क्षेत्र के मुकरमपुर गांव में रविवार सुबह घर के बरामदे में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोजा थाना क्षेत्र के मुकरमपुर गांव निवासी लाल सिंह (45) पुत्र सेवाराम रविवार सुबह अपने घर के बरामदे में साड़ी के टुकड़े से बने फंदे पर लटके मिले। परिजनों की नजर पड़ने पर घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पीआरबी के माध्यम से पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों और आसपास ...