शाहजहांपुर, अक्टूबर 21 -- Shahjahnpur News: खुटार। रौतापुर कलां गांव में मंगलवार को मां ज्वाला जी की पवित्र ज्योति पहुंची। गोमती घाट पर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ ज्योति का स्वागत किया। इसके बाद भक्त ज्योति को गांव स्थित माता रानी के मंदिर तक लेकर पहुंचे। पूरे रास्ते जयकारे गूंजते रहे। पूर्व प्रधान एवं राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मुनीश तिवारी, अरुण गुप्ता, राजू मिश्रा और रविंद्र मिश्रा सहित अन्य श्रद्धालु ज्योति लेकर गांव पहुंचे। ज्योति के आगमन पर ग्रामीणों में उत्साह रहा। गांव में 23 अक्टूबर, शुक्रवार को मां भगवती का 13वां विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। जागरण में मां वैष्णो जागरण पार्टी और केवी इंटरनेशनल नैनीताल झांकी ग्रुप के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: महंगापुर में मात...