शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: पुवायां। हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र के नेतृत्व में लव जिहाद, धर्मांतरण पर रोक, जर्जर सड़कों की मरम्मत तथा सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कांवड़ यात्रा मार्गों की तत्काल मरम्मत, धर्मांतरण के मामलों की निष्पक्ष जांच, कथित फंडिंग की जांच, चंगाई सभाओं पर कार्रवाई तथा लव जिहाद की घटनाओं पर कठोर कदम उठाने की मांग की गई। साथ ही खुटार क्षेत्र के तालाब और श्मशान घाट की भूमि से अवैध कब्जे हटाने की भी मांग की गई। यह भी पढ़ें- Bareily News: कांवड़ यात्रा पर हिंजाम, स्वाभिमान सुरक्षा समिति ने सौंपा ज्ञापन संगठन ने चेतावनी दी कि 27 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं होने पर पुवायां से शा...