शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सीनियर सिटिजन सोसायटी के शिष्टमंडल ने जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक एवं महानगर अध्यक्ष अरुण दीक्षित के संयुक्त नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आश्वासन इस दौरान सीएमओ ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। सीएमओ ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में अलग कक्ष आवंटित कर दिया गया है तथा उनके लिए पृथक काउंटर भी शुरू कर दिया गया है।

चिकित्सा प्रतिपूर्ति और चिकित्सकों की कमी इसके अलावा चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल 10 दिन के भीतर संबंधित विभाग को अग्रसारित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वीकृत पदों के सापेक्ष चिकित्स...