शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कृपाब फाउंडेशन की ओर से माँ दुर्गा इंटर कॉलेज, निगोही के कजरीनूरपुर परिसर में देश के पहले प्रस्तावित संविधान पार्क के निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं आधारशिला स्थापना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक चेतना और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को विकसित करना है। विद्यालय की प्रबंधक बिटरानी ने संविधान पार्क के निर्माण के लिए भूमि दान की। कृपाब फाउंडेशन की डायरेक्टर रश्मि यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह पार्क आने वाली पीढ़ियों को नैतिक मूल्यों, संविधान के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...