शाहजहांपुर, जुलाई 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अंटा चौराहे से अंजान चौकी जाने वाले मार्ग पर पानी की पाइपलाइन की लीकेज ठीक करने के बाद महीनों से खुले पड़े गड्ढे को मंगलवार को भर दिया गया। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में छह जुलाई के अंक में प्रमुखता से इस मुद्दे पर खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन मंगलवार को जिम्मेदार विभाग हरकत में आया और नाली की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत के साथ सड़क के गड्ढे को भरने का काम शुरू करा दिया गया। करीब डेढ़ से दो महीने पहले जलकल विभाग की ओर से पाइपलाइन की लीकेज ठीक करने के लिए सड़क खोदी गई थी। यह भी पढ़ें- Bahraich News: रोडवेज डिपो के सामने नाला निर्माण व रोड मरम्मत का कार्य शुरू लीकेज तो ठीक कर दी गई, लेकिन गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था। इससे रोजाना दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक प...