शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव पिपरिया भागवंत निवासिनी रामवती पत्नी रामदीन ने खुटार थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह किसी काम से गांव गई थी। इसी दौरान गांव के ही श्रीकृष्ण पुत्र काशीराम, चैनू, विक्रम व संतकुमार पुत्रगण श्रीकृष्ण ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की थी।तहरीर के आधार पर खुटार पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...