Shahjahnpur News: महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या की, जांच की मांग
शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: पुवायां। सबलापुर गांव में शनिवार रात एक विवाहिता की फंदे से लटकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पहुंचे मायके पक्ष ने मौत पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। सबलापुर निवासी अमित की पत्नी पूजा ने घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पूजा का मायका सिंधौली थाना क्षेत्र के सिसोरा गांव में है। सूचना मिलने पर पिता मुन्नालाल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की। पूजा का विवाह करीब नौ वर्ष पहले अमित पुत्र छत्रपाल से हुआ था। अमित मजदूरी करने हरियाणा गया हुआ है। मृतका अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र कैरव और दो वर्षीय पुत्री अनन्या को छोड़ गई है। पुलिस का कहना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.