शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- Shahjahnpur News: पुवायां। घरेलू कलह के चलते मंगलवार को थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव रेहरिया निवासी 24 वर्षीय कीर्ति देवी पत्नी हरिओम ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद परिजन उसे सीएचसी लेकर आये। कीर्ति ने बताया कि उसका पति हरिओम शराब का आदी है ओर वह आएदिन शराब पीकर घर आता है जिसके चलते आएदिन विवाद होता रहता है। शराब से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया है। महिला की हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...