शाहजहांपुर, अक्टूबर 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आरसी मिशन क्षेत्र के सिधौली गांव में 25 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला को पुलिस ने राजकीय महिला शरणालय बरेली में दाखिल कराया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की, लेकिन वह अपना नाम-पता स्पष्ट नहीं बता सकी। एसआई विक्रम सिंह उसे थाने लाए। पुलिस ने परिजनों की तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। मेडिकल कराने के बाद महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...