Shahjahnpur News: महिला के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, नवम्बर 30 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव खमरिया गदियाना निवासिनी प्रेमवती पत्नी स्वर्गीय सुरेश ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति की करीब 7 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे उसका देवर वीरेंद्र कुमार अपनी पत्नी मीना देवी और बेटों अरुण कुमार व विमलेश कुमार के साथ उसके ससुर के साथ मारपीट कर रहा था। शोर सुनकर वह बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान अरुण घर से बंदूक निकाल लाया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शनिवार की रात पीड़िता की तहरीर के आधार पर एक महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.