शाहजहांपुर, जुलाई 25 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव गढ़िया सरेली निवासी अवनीश वर्मा की पत्नी लक्ष्मी देवी ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि, उसके गांव के ही परवेज उसके साथ आए दिन गाली गलौज करता रहता है। शनिवार को वह अपने दरवाजे पर बैठी थी कि, उसी समय परवेज अपने साथी धनवंत के साथ दरवाजे पर आया और गाली गलौज करते हुए अश्लील हरकत करने लगा। जिस पर उसने विरोध किया। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस पर मां के साथ मारपीट होती देख बेटा नितिन बचाने दौड़ा तो आरोपियों ने उसे भी जमकर मारा पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...