शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- Shahjahnpur News: पुवायां। नगर के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर उसके नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर बदनाम करने का प्रयास करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि उसके नाम से इंस्टाग्राम पर तीन और फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं। इन अकाउंट पर उसकी फोटो लगाकर गलत पोस्ट की जा रही हैं। महिला ने आशंका जताई कि नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी उसका एक रिश्तेदार ही फर्जी अकाउंट चला रहा है। महिला के अनुसार वह रिश्तेदार पूर्व में उसके साथ घूमने भी जा चुका है और परिवार के साथ घूमने के दौरान उसने कुछ तस्वीरें खींची थीं, जिनका कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। कोतवाल आरके रावत ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...