शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- Shahjahnpur News: राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने शाहजहांपुर दौरे के दौरान महिला जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- महिला आयोग सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, 14 शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देशमहिला कल्याण योजनाएं साथ ही उन्होंने बंडा ब्लॉक में आयोजित जागरूकता चौपाल में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें अंतिम पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने पर जोर दिया। विकास भवन सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई में कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें घरेलू हिंसा के छह, जमीन विवाद के दो, गिरफ्तारी से जुड़े दो, बच्...