Shahjahnpur News: महमंदपुर में नई एम पैक्स समिति का शुभारंभ, किसानों को सुविधा
शाहजहांपुर, नवम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। भावलखेड़ा विकासखंड के महमंदपुर गांव में नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (एम पैक्स) का उद्घाटन कर व्यवसायिक कार्यों की शुरुआत की गई। समिति के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को खाद, बीज और कृषि ऋण जैसी सुविधाओं के लिए दूर-दराज के केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें गांव में ही एक छत के नीचे कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने कहा कि नई समिति की स्थापना से किसानों को उर्वरक की उपलब्धता के साथ सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा। किसानों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिलने से उनका समय और श्रम बचेगा। सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि व्यवस्था को मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.