Shahjahnpur News: मस्जिद के पास मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप
शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के भूड़ा गांव में मस्जिद के पास रामगंगा नदी किनारे विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के मुताबिक, रामगंगा नदी में आई बाढ़ के कारण मगरमच्छ अपने प्राकृतिक ठिकाने से भटककर आबादी के नजदीक पहुंच गया। गांव के पास पहली बार इतना बड़ा मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने एहतियात बरतते हुए बच्चों को अकेले घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.