शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में मलेरिया के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है, लेकिन प्रभावित गांवों में मलेरिया रोधी छिड़काव अभियान की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिले में मलेरिया से प्रभावित चिह्नित 134 गांवों में अब तक 86 गांवों में ही छिड़काव कराया जा सका है। ऐसे में शेष गांवों में अभियान पूरा नहीं होने से मलेरिया संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते मलेरिया के मरीज भी सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में छिड़काव कराने के साथ लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन सभी चिन्हित गांवों में समय से छिड़काव नहीं हो पाने से अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ...