शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: बंडा। ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों में कथित फर्जीवाड़े की जांच कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने बुधवार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने एक वर्ष के कार्यों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में एडीओ पंचायत और एपीओ लोकेश गंगवार के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन भेजा। इसमें आरोप लगाया कि बीबी राम जी योजना के तहत चकरोड पटाई, तालाब खुदाई और नाली सफाई सहित अन्य कार्यों में फर्जी मास्टर रोल भरकर सरकारी धन निकाला गया। संगठन ने रायटांडा, बंडी, मुड़िया कुर्मियात, भांभी, भितिया श्याम, बरीबरा और सिंघापुर कुरसंडा समेत कई ग्राम पंचायतों के कार्यों की जांच की मांग की। कार्रवाई न ह...