Shahjahnpur News: मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष अवकाश
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। यह सुविधा जिले के उन कर्मचारियों को दी जाएगी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं और संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के वैध मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। प्रदेश के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव के लिए यह व्यवस्था की गई है। संबंधित कर्मचारियों के नियंत्रक प्राधिकारियों और कार्यालयाध्यक्षों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Bagpat News: विधान परिषद चुनाव के लिए 84 मतदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.