शाहजहांपुर, नवम्बर 26 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, विवरण में संशोधन या विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए अब मतदाताओं को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। निर्वाचन विभाग ने टोल फ्री नंबर 1950 पर जिला कॉन्टैक्ट सेंटर (डीसीसी) की सुविधा शुरू की है। यहां सुबह आठ से रात आठ बजे तक फोन कर निर्वाचन संबंधी जानकारी और शिकायतों का समाधान प्राप्त किया जा सकता है। एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसके तहत कलेक्ट्रेट के प्रथम तल पर कक्ष संख्या 13 में 17 नवंबर से डीसीसी सेंटर संचालित है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर जारी 24 नवंबर तक सेंटर पर मतदाता सूची से संबंधित...