Shahjahnpur News: मठिया के महाराज मंदिर में गणेश उत्सव की धूम, फूलों की होली और झांकियों ने मोहा मन
शाहजहांपुर, सितम्बर 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मठिया के महाराज मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान गणेश की आराधना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजन-कीर्तन और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। उत्सव का मुख्य आकर्षण श्रद्धालुओं की ओर से खेली गई फूलों की होली रही। रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों की पंखुड़ियों के बीच श्रद्धालु गणपति बप्पा के भजनों पर झूमते नजर आए। फूलों की होली ने कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान नव चेतना कला परिषद की ओर से विभिन्न धार्मिक एवं मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों में भगवान गणेश, शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.