Shahjahnpur News: मजदूरी मांगने पर फावड़े से हमला, मजदूर का सिर फटा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव सहारू में मजदूरी के रुपये मांगने पहुंचे एक मजदूर पर फावड़े से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में मजदूर सोहन लाल पुत्र हुलासी का सिर फट गया। घायल को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से खुटार सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। सोहन लाल के मुताबिक, वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। पिछले करीब छह दिनों से वह गांव के रिशू वर्मा पुत्र गजेंद्र वर्मा के यहां धान उसाने का काम कर रहा था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह मजदूरी के रुपये मांगने पहुंचा तो रिशू ने शाम को भुगतान करने की बात कही। आरोप है कि बाद में सोहन लाल दोबारा रिशू के खेत पर रुपये मांगने गया। वहां उसे ट्रैक्टर के पास मिट्टी हटाने के लिए कहा गया। वह काम करने लगा, तभी रिशू ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फावड़े से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.