Shahjahnpur News: मजदूरी के रुपये मांगने पर मारपीट, मुकदमा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 15 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के सहारू गांव निवासी सोहनलाल पुत्र हुलासी के साथ मजदूरी के रुपये मांगने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी रिशू वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोहनलाल ने तहरीर में बताया कि उसने गांव के गजेंद्र वर्मा के पुत्र रिशू के यहां छह दिन मजदूरी की थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रुपये मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इससे उसके सिर में चोट लग गई। आरोप है कि दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.