Shahjahnpur News: मगरमच्छ का रेस्क्यू कर शारदा नहर में छोड़ा
शाहजहांपुर, जुलाई 2 -- Shahjahnpur News: बंडा। बंडा क्षेत्र के भाभी गांव स्थित एक तालाब में गुरुवार दोपहर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे शारदा नहर में छोड़ दिया गया।रेस्क्यू अभियान में वन दरोगा आदेश कुमार, वनरक्षक योगेंद्र सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह, अशोक, ओमकार और आलोक शामिल रहे। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास के अनुकूल शारदा नहर में छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बरसात शुरू होते ही ग्रामीणों को सताने लगा मगरमच्छ का भय यह भी पढ़ें- Bhabua News: बरसात शुरू होते ही ग्रामीणों को सताने लगा मगरमच्छ का भय
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.