शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: बंडा। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर आजादपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर प्राचीन भगवान शिव मंदिर की भूमि पर प्रस्तावित उत्सव भवन निर्माण का विरोध जताया। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर और वहां मौजूद वर्षों पुराने पेड़ों को सुरक्षित रखने की मांग की। उनका कहना है कि गाटा संख्या 32 की 0.4410 हेक्टेयर भूमि पर करीब 60 वर्ष पुराना शिव मंदिर, धर्मशाला, चबूतरा तथा लगभग 70 आम, बरगद व अन्य छायादार पेड़ हैं। यह स्थान आसपास के गांवों की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना सहमति और स्थलीय निरीक्षण के भूमि को उत्सव भवन के लिए प्रस्तावित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: भीषमपुर में मतदाता सूची से 367 नाम काटने का मुद्दा ग्रामीणों ने उठाया उन्हो...