शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: पुवायां। बेला छेदा क्षेत्र में मंदिर की जमीन पर खड़ा आम का पेड़ रात में काटे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पुजारी और एक ग्राम प्रधान पर मिलीभगत से पेड़ बिकवाने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। आरोप है कि शनिवार रात ठेकेदार ने पेड़ काटकर लकड़ी पिकअप से ले गया। सुबह ग्रामीणों के पूछने पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। रेंजर वीरेश राव ने बताया कि जमीन की श्रेणी की जांच कराई जा रही है। टीम भेजकर पेड़ कटान की जांच के बाद कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...