शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: खुटार। भाजपा के मंडल महामंत्री नितिन मिश्रा को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही है। खुटार के गांव मुरादपुर निबिया खेड़ा निवासी अधिवक्ता नितिन मिश्रा भाजपा पार्टी में खुटार से मंडल महामंत्री है। वह जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी भी है। उन्होंने बताया कि सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट है। दो जुलाई की शाम छह बजे उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर जावेद अली यूजर के अकाउंट से एक ऑडियो मैसेज भेजा गया था।कहा गया था कि जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ोगे तो तुम्हें जान से खत्म कर देंगे। 12 जून को भी इंस्टाग्राम आईडी पर यूजर आईडी से कॉल की गई थी और रिसीव नहीं की थी। इस मामले में अधिवक्ता नितिन मिश्रा ने पुलिस को ...