शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। गांव चढ़ारी निवासी 12वीं के छात्र अजीत सिंह पुत्र नन्हे सिंह मंगलवार दोपहर करीब 3:45 बजे सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गया। अजीत बाइक से किसी काम से चढ़ारी से सिंधौली जा रहा था। रास्ते में अचानक सामने आई भैंस से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। उसके पैर, पेट और सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे सिंधौली के निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। शाहजहांपुर में भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...