शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- Shahjahnpur News: बंडा। गांव इंदलपुर निवासी 46 वर्षीय राम खिलौना शुक्रवार दोपहर भैंस चराने गोमती नदी के किनारे गए थे। शाम को भैंस अकेली घर लौट आई, लेकिन राम खिलौना वापस नहीं आए। परिजनों ने उनकी आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उनके भाई कपूर वर्मा ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी और गुमशुदगी दर्ज कराई। परिवार के लोगों ने गोमती नदी में भी काफी तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और युवक की तलाश जारी है। घटना के बाद परिजन चिंतित हैं। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: चंद्रावल नदी में बहा चरवाहा, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...