शाहजहांपुर, सितम्बर 18 -- Shahjahnpur News: खुदागंज, संवाददाता। कंचनपुर गांव में गुरुवार सुबह भूसा लेने गए 70 वर्षीय वृद्ध को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें तिलहर सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान करीब 3:30 बजे उनकी मौत हो गई। कंचनपुर निवासी रामदुलारे गंगवार सुबह करीब पांच बजे घर के कमरे में भैंस के लिए भूसा लेने गए थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। उन्होंने पहले किसी को नहीं बताया और भैंस को भूसा डालने के बाद छोटे बेटे राजा को जानकारी दी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रामदुलारे खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी की 11 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनके पांच बच्चों में दो बेटियों...