Shahjahnpur News: भूमि दान करने वाले भू-स्वामियों को मिलेगा 'सहकार गौरव सम्मान'
शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। सहकारिता सप्ताह के तहत इस बार उन भू-स्वामियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सहकारी समितियों के भवन और गोदाम निर्माण के लिए अपनी भूमि दान की है। ऐसे लोगों को ''''सहकार गौरव सम्मान'''' से नवाजा जाएगा। इसके अलावा वसूली अभियान में बेहतर प्रदर्शन, एनपीए कम करने और महिलाओं को सहकारिता से जोड़ने में उल्लेखनीय कार्य करने वाली समितियों और शाखाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक के अटल सभागार में आयोजित बैठक में सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने कहा कि सहकारिता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि कृषि ऋण, दुग्ध उत्पादन, लघु उद्योग और डिजिटल बैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.