शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- Shahjahnpur News: पुवायां। भूमाफियाओं के खिलाफ रजद किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर बघेल के नेतृत्व में दसवें दिन भी गंगसरा में भूखड़ताल जारी रही। जिसमें आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी श्री राम ने भी अपना समर्थन देते हुए भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न होने की बात कही। गांव गंगसरा निवासी उमेश पाल पुत्र छोटेलाल तथा उसका भाई राजेंद्र पाल की शामिल खाते में 147 डिसमिल जमीन है। जिसमें उमेश पाल की आधी जमीन हुई । उक्त जमीन जमीन में 9 डिसमिल दोनों ने मिलकर बिक्री की थी ।शेष 69 डिसमिल जमीन राजेंद्र पाल ने 2005 में बादशाह पुत्र सीताराम निवासी हसनापुर को बेच दी। राजेंद्र का हिस्सा जमीन में नहीं बचा। लेकिन धोखाधड़ी करके अरब सिंह पुत्र भगवानदीन ने 2006 में 17 बाई 60 फुट राजेंद्र से बैनामा करा लिया। जो गलत है। उसके बाद उमेश ...