Shahjahnpur News: भाविप स्थापना दिवस सप्ताह में मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता
शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) की कैंट नगर इकाई की ओर से स्थापना दिवस सप्ताह के तहत मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने मेहंदी और चित्रकला के माध्यम से भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक विषयों को आकर्षक ढंग से उकेरा। अतिथियों ने प्रतियोगिता का अवलोकन कर प्रतिभागियों की सराहना की और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष डॉ. रानू दुबे, प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी, डॉ. शैली पाठक, डॉ. शालिनी और डॉ. भावेश मिश्रा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एबीवीपी स्थापना दिवस पर निबंध प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.