Shahjahnpur News: भामाशाह पार्क में प्रतिमा और शिलालेख स्थापना की मांग,
शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अर्पित भामाशाह एडवोकेट के नेतृत्व में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भामाशाह पार्क में सर्व समाज के सहयोग से दानवीर भामाशाह की प्रतिमा और शिलालेख स्थापित करने की अनुमति देने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार नगर पालिका को प्रार्थना-पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिल सकी है। अर्पित भामाशाह ने कहा कि प्रतिमा और शिलालेख स्थापना के लिए शीघ्र लिखित अनुमति प्रदान की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.