शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: निगोही। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार निगोही पहुंचे अग्निवेश तिवारी उर्फ आकाश का हमजापुर चौराहे पर फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उनका अभिनंदन किया। अग्निवेश तिवारी ने कहा कि संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने के लिए काम किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में प्रधान रियासत अली, सत्यम भदौरिया, सुधांशु विश्वकर्मा, राजकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रिंस अवस्थी सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...