शाहजहांपुर, अगस्त 26 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ में मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे पड़ोस में हो रहे दो सगे भाइयों के विवाद में बीच-बचाव करने गई महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। नवादा मोड़ निवासी अनारकली (58) पड़ोस में पुष्पेंद्र और रामसागर के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान पुष्पेंद्र ने किसी हथियार से उन पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से अनारकली घायल हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...