शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। भरथौली गांव में कई वर्षों से रामगंगा नदी के कटान से ग्रामीण परेशान हैं। कटान गांव के नजदीक पहुंचने से कई मकानों और कृषि भूमि पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बचाव कार्य और प्रभावित परिवारों को सहायता देने की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने कटान प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य कराए। शनिवार को विधायक की मौजूदगी में शारदा नहर खंड के अधिकारियों ने ड्रोन से नदी और कटान प्रभावित क्षेत्र का सर्वे किया। नदी के बदलते मार्ग और कटान की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया गया। विधायक ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके आधार पर स्थायी समाधान के लिए डीपीआर तैयार कराकर आवश्यक कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा। सर्वे के बाद...