शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। भक्सी तिराहा और नगरिया मोड़ पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, स्थानीय पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की। दोनों ब्लैक स्पॉट पर बैरिकेड लगाकर रेडियम टेप लगाए गए, ताकि रात के समय भी वाहन चालकों को मार्ग स्पष्ट दिखाई दे और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इन दोनों स्थानों पर लगातार हो रहे हादसों में लगभग हर महीने किसी न किसी व्यक्ति की जान जा रही थी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इन ब्लैक स्पॉट पर प्रभावी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद संबंधित विभागों ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर बैरिकेड लगाने और अन्य सुरक्षा इंतजाम पूरे कराए।अभियान के दौरान क्षेत...