Shahjahnpur News: बैठक से गायब अभियंताओं का एक दिन का वेतन कटेगा
शाहजहांपुर, नवम्बर 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अभियंताओं पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कार्रवाई की है। उन्होंने गैरहाजिर अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीएम ने सीसी रोड और हॉटमिक्स सड़क निर्माण की वार्डवार प्रगति परखते हुए काम पूरा करने की समयसीमा भी निर्धारित की। कैंप कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक में डीएम ने अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय में और निर्धारित गुणवत्ता के साथ पूरे कराए जाएं। निर्माणाधीन कार्यों का नियमित रूप से थर्ड पार्टी सत्यापन कराने को भी कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में ऐसी लापरवाही न हो, जिससे बाद में गुणवत्ता पर सवाल उठें।
सीवर और गैस पाइपलाइन का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.