शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को जिलेभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते जिले की करीब 154 सरकारी और 25 सहकारी बैंक शाखाओं में बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा। करीब एक हजार बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के हड़ताल में शामिल होने से लगभग 500 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। शुक्रवार को बैंक कर्मचारी सुबह बैंक ऑफ बड़ौदा गोविंदगंज टाउनहॉल पर एकत्र हुए। अतुल मेहरोत्रा के नेतृत्व में नारेबाजी के बाद जुलूस निकाला गया। जुलूस एचडीएफसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई, यस बैंक, बंधन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और बैंक ऑफ इंडिया समेत विभिन्न बैंकों की शाखाओं पर पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर बैंकिंग...