शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर की कांशीराम कॉलोनी में रविवार सुबह दस बजे चार युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए। चारों बैंक से लोन रिकवरी का नोटिस मिलने से परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामला नहीं निपटा तो टंकी से बच्चों सके साथ कूदकर जान दे देंगे। परिजनों के अनुसार एक दलाल ने पांच लाख का लोन करवाया था। इसमें करीब दो लाख रुपये दलाल ने हड़प लिए। पैसे पूरे नहीं मिले और बैंक रुपये लौटाने को नोटिस दे रहा है। ऐसे में परेशान चारों युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनकी पत्नियों ने धमकी दी कि अगर मामले का निपटारा नहीं हुआ तो बच्चों संग जान दे देंगे। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें उतारने की कोशिश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...