शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: रोजा। बैंक की ओर से सील की गई संपत्ति पर दो महिलाओं समेत कुछ लोगों ने कथित तौर पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर बैंक के सुरक्षा गार्ड और शाखा प्रबंधक से अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास करने का आरोप है। मामले में केनरा बैंक शाहजहांपुर शाखा के प्रबंधक हिमांशु मिश्रा की तहरीर पर रोजा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक के अनुसार स्नेह अग्निहोत्री की संपत्ति बैंक में बंधक है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक के आदेश पर 17 अगस्त को नामित मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में बैंक ने संपत्ति का भौतिक कब्जा लिया था। इसके बाद नियमानुसार मकान पर सील और ताले लगाकर सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया था। आरोप है कि 18 अगस्त सुबह करीब साढ़े 11 बजे लता तिवारी और मुन्नी देवी समेत तीन-चार अन्...