शाहजहांपुर, अक्टूबर 28 -- Shahjahnpur News: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बैंको द्वारा व्यापारी उत्पीड़न के विरोध में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मोर्चा खोल दिया। जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह को सौंपा गया l जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने बताया कि अधिकांश व्यापारी लेनदेन के कार्य बैंक द्वारा करते हैं। बैंकों का अवकाश होने के कारण लेनदेन के कार्य टालने पड़ते हैं। इससे व्यापारी के साथ-साथ सरकार को भी राजस्व का नुकसान होता है। सभी सरकारी बैंकों को सातों दिन खोलें जाने के आदेश पारित करने की मांग की गई। महानगर अध्यक्ष मो सलाउद्दीन अख़्तर ने बताया बैंकों द्वारा बचत खाते पर मामूली ब्याज दिया जाता है तथा चालू खाते पर कोई ब्याज नहीं दिया जाता है इसलिए बैंकों...