शाहजहांपुर, जुलाई 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग जिले के परिषदीय विद्यालयों में 24 हजार पौधे लगाएगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशक की ओर से बीएसए को निर्देश जारी किए गए हैं। पत्र मिलने के बाद बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने सभी बीईओ को अभियान सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। वृक्षारोपण अभियान को एक पेड़ मां के नाम लगाने केतहत विद्यालय परिसरों और उपलब्ध भूमि पर बड़े स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विकासखंड को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 476 परिषदीय स्कूलों के नए भवनों का प्रस्ताव शासन भेजा, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण यह भी पढ़ें- Patna News: बीएसईबी कॉलोनी में किया गया पौधरोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...