Shahjahnpur News: बेटे के इंतजार में थी मां, नदी से निकली उदयवीर की लाश
शाहजहांपुर, अक्टूबर 3 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। तीन दिन से सोत नदी के किनारे बेटे के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठी मां ओमवती को शुक्रवार को जब उदयवीर का शव मिलने की खबर मिली तो उनकी चीख निकल गई। मां के विलाप से रसूलपुर गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। परिवार के लिए बेटे की तलाश का तीन दिन लंबा इंतजार दुखद अंत के साथ खत्म हुआ। मिर्जापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुढ़ौरा-शेरगंज के गांव रसूलपुर निवासी 17 वर्षीय उदयवीर बुधवार को पशुओं को चराने के लिए सोत नदी की ओर गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण नदी की ओर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नाव पलटने से डूबे किशोर का शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.