शाहजहांपुर, सितम्बर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिला कार्यालय पर सोमवार को मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जिलाध्यक्ष केसी मिश्र ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। 31 अगस्त से 10 सितंबर तक जिला प्रवास अभियान चलाया जाएगा। दो सितंबर को मंडल कार्यसमिति और शक्ति केंद्र की बैठक होगी, जबकि तीन और चार सितंबर को प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति का सत्यापन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक विजय मोहन मिश्रा ने कहा कि अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: भाजपा ने संगठन मजबूती के लिए बनाई रणनीति बैठक में जिला महामंत...