शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: कलान। नगर की कंपोजिट शराब की दुकान पर बीयर की कीमत को लेकर रविवार रात विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने निर्धारित मूल्य से कम रुपये में बीयर देने का दबाव बनाया। मना करने पर उन्होंने सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। घटना से दुकान पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सेल्समैन शिवम तोमर ने बताया कि रात में कई युवक बीयर खरीदने पहुंचे थे। वे एमआरपी से कम कीमत पर बीयर देने की मांग कर रहे थे। निर्धारित मूल्य लेने की बात कहने पर युवक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, जिससे शिवम घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर दुकान मालिक मनोज बाबू मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य युवक भाग निकले। दुकान मालिक ने गुलशन, रूप, अजय त...