Shahjahnpur News: बीमारी के चलते हार्ट अटैक से 85 वर्षीय महिला की मौत
शाहजहांपुर, सितम्बर 14 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। थाना क्षेत्र के नवादा दरोबस्त गांव में 85 वर्षीय कांती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका के बेटे धर्मवीर सिंह ने बताया कि 12 सितंबर सुबह करीब आठ बजे उनकी मां की अचानक मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी के चलते हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में 85 वर्षीय महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.